Our Events

चौधरी अवनीत पवांर, किसान सेना के प्रमुख नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। किसानो और गरीबों के मसीह के रूप में जाना जाता है। किसान सेना की स्थापना के बाद से वह इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

  • किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • किसान सेना के प्रमुख नेता
  • किसानो और गरीबों के मसीहा

दिनांक : 24 सितंबर 2026

मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

भाइयों 24 सितंबर को किसान सेना संगठन अपना 7 वा स्थापना दिवस मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे पर बनाया गया । इस खुशी के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी ने कहा "इस खुशी के मौके पर हमारे साथ रहकर हमें हिम्मत दे जिसे कि हम लगातार किसानों की आवाज को सरकारों तक पहुंचा सके और किसानों की मांग मनवा सके ।"
किसानों की प्रमुख माँगें जो हमारे प्रधान मंत्री जी को संबोधित की गई ।

सेवा में,

श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी
प्रधानमंत्री, भारत सरकार

द्वारा :- जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश

विषय :- किसानों की प्रमुख मांगों के विषय में।

महोदय,
किसान हर मौसम में अपनी मातृभूमि के लिए दिन-रात खेतों में मेहनत करता है। वह न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, बल्कि देश के खाद्यान्न उत्पादन में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। किसानों की आर्थिक स्थिति, कृषि लागत और खेती से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किसान सेना की ओर से निम्नलिखित प्रमुख मांगें आपके समक्ष प्रस्तुत की जाती हैं।

• सभी फसलों पर C2+50% फॉर्मूले के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी लागू की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित एवं सुनिश्चित मूल्य मिल सके।
• DAP, यूरिया और बीज के बढ़ते दामों पर नियंत्रण किया जाए तथा किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए।
• खेती के लिए डीजल पर सब्सिडी दी जाए तथा किसानों को प्रतिदिन 10 से 12 घंटे मुफ्त या सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाए।
• छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाए तथा फसली ऋण को ब्याज-मुक्त करने की व्यवस्था की जाए।
• मंडी व्यवस्था को मजबूत किया जाए, सरकारी खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए तथा किसानों को बिचौलियों से राहत दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।
• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरल और प्रभावी बनाया जाए तथा फसल नुकसान का मुआवजा/भुगतान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
• प्रत्येक ब्लॉक में पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस की व्यवस्था की जाए, जिससे किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकें और उचित समय पर उसका विक्रय कर सकें।
• आवारा पशुओं से फसल को होने वाले नुकसान पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा गौशालाओं की उचित एवं प्रभावी व्यवस्था की जाए।
• नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए तथा नलकूपों के लिए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसानों को आवश्यक राहत और ढील दी जाए।
• नकली कीटनाशक एवं नकली बीज बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
• 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किसानों को ₹10,000 प्रतिमाह किसान पेंशन प्रदान की जाए।
• पुलिस विभाग में कार्यरत जवानों की पेंशन सुविधा बहाल करने पर विचार किया जाए, क्योंकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी किसान परिवारों से आते हैं।
• किसानों के हितों और कृषि क्षेत्र पर प्रभाव डालने वाले भारत-अमेरिका समझौते/इंडो-अमेरिका समझौते की समीक्षा की जाए तथा किसान हितों के प्रतिकूल प्रावधान होने की स्थिति में उसे रद्द/निरस्त करने की मांग पर उचित निर्णय लिया जाए।

अतः किसान सेना आपसे विनम्र अनुरोध करती है कि उपरोक्त सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की कृपा करें। किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान देश की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

“राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सेना श्री चौधरी अवनीत पंवार ”

“जय हिंद जय भारत ”

दिनांक : 21 जुलाई 2026

नई दिल्ली

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी ने कहा सरकार इंडो अमेरिकी समझौता हेतु किसानों और युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम डरने या झुकने वाले नहीं हैं। किसानों के अधिकार, युवाओं के भविष्य और जनहित के मुद्दों पर हमारी लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। गिरफ्तारी से हमारा हौसला कमजोर नहीं होगा, बल्कि आंदोलन और मजबूत होगा।

“राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सेना श्री चौधरी अवनीत पंवार ”

“जय हिंद जय भारत ”

flower
flower
flower
flower
flower

दिनांक : 05 जून 2026

मुज़फ़्फ़रनगर

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

चौधरी अवनीत पंवार जी ने कहा कि किसानों की सरकार किसानों की जमीन हड़पकर पूंजीपतियों को देना चाहती है। जिसमें मुख्य बिंदु है
• किसान को तेल पर सब्सिडी क्यों नहीं मिल रही है।
• सरकार किसानों की जमीन हड़पकर पूंजीपतियों को देना चाहती है जो किसान से ही मजदूरी कराएंगे।
• 20 जून को हरिद्वार में मंथन शिविर में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

“राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सेना श्री चौधरी अवनीत पंवार ”

“जय हिंद जय भारत ”

दिनांक : 17 सितंबर 2025 से अब तक

हरिद्वार से संसद तक

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

चौधरी अवनीत पंवार जी ने 17 सितंबर 2025 को हरिद्वार हर की पैड़ी से किसान अपनी मांगों को लेकर पदयात्रा करते हुए दिल्ली संसद तक जाएंगे जिसमें मुख्य बिंदु है
• स्मार्ट मीटर ना लगाना
• गन्ने की पेमेंट 14 दिन में की जाए
• जैसे वन नेशन वन पेंशन वन नेशन वन इलेक्शन होता है उसी तर्ज पर वह नेशन वन रेट गन्ने इस बार 500 बार
• खाद बीज समय पर मिलना साथ ही साथ पंजाब बाढ़ ज्रस्त है इस तरीके से यूपी के भी कहीं चले बाढ़ग्रस्त है उन को भी राहत कोष दिया जाए खादर और बांगर के हिसाब से ना बांटा जाए
• मजदूरों को किसानों को दुबारा स्थापित करने का कार्य किया जाए
इन मांगों को लेकर आगामी 17 सितंबर 2025 तारीख सुबह सभी अपने सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से दिल्ली संसद तक जाएंगे गांव गांव सभी किसान इस यात्रा के हिसा बने और किसान बचाओ देश बचाओ रैली से जुड़े|

“राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सेना श्री चौधरी अवनीत पंवार ”

“जय हिंद जय भारत ”

flower
flower
flower
flower
flower
flower
flower
flower
flower
flower

दिनांक : 06 जुलाई 2025, समय: 12:30 बजे

मुजफ्फरनगर में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवांर जी

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

“राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जिंदाबाद ”

“जय हिंद जय भारत ”

flower
flower

दिनांक : 28 जून 2025, समय: 10:30 बजे

पिलाखुवा टोल पर राष्ट्रीय पदाधिकारी की गाड़ी रोकी गई और अभद्रता की गई जिसके विरोध में 28/6/2025 शनिवार को टोल पर धरना दिया गया

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि पिलाखुवा टोल पर राष्ट्रीय पदाधिकारी की गाड़ी रोकी गई और अभद्रता की गई जिसके विरोध में 28/6/2025 शनिवार को टोल पर धरना दिया गया और इस पिलाखुवा टोल वालों की अकड़ निकाली गयी वही राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी ने कहा इस तरीके की हरकते दुबारा की गई तो लड़ाई आर पार की जाएगी सड़कों पर जमीन किसानों की गई है वहीं मैनेजर ने इस बात की जानकारी ना होने की बात बोलते हुए किसानो को समझाया की इस तरीके की गलती आगे से नहीं की जाएगी

“राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जिंदाबाद ”

“जय हिंद जय भारत ”

flower
flower

दिनांक : 27 जून 2025, समय: 12:30 बजे

किसान सेना का उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिवर का हुआ समापन हरिद्वार तहसीलदार को दिया ज्ञापन

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

आज दिनांक 21-6-2025 किसान सेना का उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिवर का हुआ समापन हरिद्वार तहसीलदार को दिया ज्ञापन जिसमें आज किसान सेना के सभी जिलों के पदाधिकारी प्रदेशों के पआज दिनांक 27/06/2025 को किसान सेना की एक सभा रखी गई गांव बादरपुर सहारनपुर मैं सम्पन हुई जिसमे ओम सिंह को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया जँहा सभा को सम्भोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार जी ने कहा की किसानो का शोषण सिर्फ सरकार नहीं सभी विभाग कर रहे है (जिसमे तहसील,बिजली विभाग, चिकत्सा विभाग, पुलिस विभाग आदि) किसान सेना ये संकल्प लेती है की किसी भी अधिकारियो द्वारा किसान मजदूरों का शोषण कतई बर्दाश नहीं किया जाएगा वंही ओम सिंह को तहसील अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देते हुऐ संघटन की नीति पर चलने के आदेश दिए वंहा उपस्थित रहे.
गौरव यादव(राष्ट्रीय महामंत्री)
इसरार त्यागी (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
अंकुर गुजर (प्रदेश उपाध्यक्ष)
मुरसालीन (प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी)
हाजि फारूक (मण्डल अध्यक्ष)
इकरार (जिला अध्यक्ष)
प्रिंस शर्मा (जिला उपाध्यक्ष)
वंही सभा को संचालित करने वाले प्रदेश संरक्षक मास्टरजी रणबीर सिंह

“राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जिंदाबाद ”

“जय हिंद जय भारत ”

flower
flower

दिनांक : 21 जून 2025, समय: 12:30 बजे

किसान सेना का उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिवर का हुआ समापन हरिद्वार तहसीलदार को दिया ज्ञापन

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

आज दिनांक 21-6-2025 किसान सेना का उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिवर का हुआ समापन हरिद्वार तहसीलदार को दिया ज्ञापन जिसमें आज किसान सेना के सभी जिलों के पदाधिकारी प्रदेशों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया इस राष्ट्रीय चिंतनशीवर में अयोध्या अलीगढ़ मथुरा हापुर गाजियाबाद बागपत मुजफ्फरनगर शामली आगरा राजस्थान भरतपुर हिमाचल सहारनपुर और उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी किसान संगठन के कार्यकर्ता इस चिंतन शिविर में उपस्थित रहे उसी के साथ- सभी जिलों के पदाधिकारी व प्रदेश के वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखी उसके बाद सभी पदाधिकारी को अपने-अपने जिले की कार्यकारणी पूरी करने को कहा और जल्द ही हर मंडल पर एक कमेटी गठित की जाएगी जिसमें हर एक मंडल पर प्रदेश का पदाधिकारी उपस्थित रहेगा इसमें यह भी कहा गया किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर जिले पर दौरा करेंगे जिसमें हमारे किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार जी ने सभी की समस्या सुनकर हरिद्वार तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया सभी किसान संगठन के साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए प्रोग्राम का समापन किया गया

“राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जिंदाबाद ”

“जय हिंद जय भारत ”

flower
flower
flower

दिनांक : 11 जून 2025, समय: 11:30 बजे

छापार क्षेत्र - 21-6-2025 को हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में चलने के लिए लोगों से मशवरा किया गया

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

आज दिनांक 11 6 2025 को किसान सेना कि एक मीटिंग छापार क्षेत्र के ग्राम ते झलेड़ा में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी के आवास पर संपन्न हुई जिसमें 216 2025 को हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में चलने के लिए लोगों से मशवरा किया गया और सभी को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं लिखकर लाने को कहा गया वह संगठन के बिस्तर पर चर्चा की गई पुरकाजी बिजली घर से गोधन मंडला तुगलपुर इन गांव में बिजली की भारी समस्या चल रही है इस पर भी चर्चा की गई इस मौके पर कई लोगों को संगठन की टोपी पहनकर जिम्मेदारी सौंप गई जिसमें नवाब अली को सहारनपुर जिला अघयक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार ने नवाब अली पर विश्वास जताते हुए दोबारा किसान सेना में किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए दबे कुचले लोगों की आवाज उठाने के लिए जिम्मेदारी सौंप है इस मौके पर उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इसरार त्यागी राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी राष्ट्रीय महामंत्री गौरव यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड हाफिज इरफान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर हाजी फारूक युवाप्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर गुर्जर परवेज अली अमित खारी मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन ब्लॉक उपाध्यक्ष इकबाल पुंडीर ब्लॉक सचिव मोहम्मद शमी जिला सचिव सनोवर अली तैयब हसन उत्तराखंड प्रभारी मोहम्मद सरताज और बहुत से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

“राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जिंदाबाद ”

“जय हिंद जय भारत जय ”

flower
flower
flower
flower

दिनांक : 27 मई 2025, समय: 9:30 बजे

वेव सिटी मे किसानों का धरना

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

जैसा कि आप सभी साथियों को पता है कि लगभग 3 महीने से वेव सिटी मे किसानों का धरना चल रहा है और ये प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है इन गूंगे बहरे अधिकारियों को अपनी बात सुनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार जी के आदेश अनुसार 27 मई 2025 मंगलवार सुबह 9:30 बजे को एक महापंचायत का आदेश किया सभी भाइयों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस प्रोग्राम में शिरकत करी आज के प्रोग्राम वेव सिटी के किसानों के संघर्ष को मजबूत देने के लिए पहुंचे सभी किसान बधाई के पात्र है साथ ही साथ वेव सिटी के किसान संघर्ष समिति को ताकत देने का काम किया किसान सेना का एक-एक पदाधिकारी कार्यकर्ता जो आज प्रोग्राम में पहुंचे बधाई का पत्र है “जय हिंद जय भारत ” “जय हिंद जय भारत जय ”

दिनांक : 07 जनवरी 2025, समय: 12 बजे

मेरठ दौराला में गिरफ्तार गए किए गए लोगों पर फर्जी मुकदमे हटवाते हुए

“जय जवान जय किसान जय किसान सेना ”

आज मेरठ दौराला में गिरफ्तार गए किए गए लोगों पर फर्जी मुकदमे हटवाते हुए संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ सभा में रहना हुआ “जय हिंद जय भारत जय ”

दिनांक : 05 जनवरी 2025, समय: 11 बजे

मेरठ में सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की मीटिंग

आज मेरठ में सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की एक मीटिंग हुई जहां सर्व समिति से संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा का गठन करने का निर्णय लिया गया जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पवांर जी ने कहा कि किसानों का शोषण जहां भी जो भी करेगा उसके खिलाफ किसान सेना मोर्चा खोलेगी और लड़ाई आर पार की लड़ने का कार्य करेगी वहां उपस्थित सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सहमति जताई और सब एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात की ।

जय हिंद जय भारत जय किसान सेना